A Letter to God Summary in Hindi  Class 10 English First Flight Chapter 1

परिचय (Introduction)

Class 10 English First Flight का पहला अध्याय “A Letter to God” एक प्रेरणादायक और भावनात्मक कहानी है। यह कहानी हमें विश्वास, आशा और मानवता की शक्ति के बारे में बताती है। लेखक G. L. Fuentes ने इस कहानी के माध्यम से दिखाया है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति उम्मीद नहीं छोड़ता, तो उसे किसी न किसी रूप में सहायता अवश्य मिलती है।

प्रिय छात्रों, इस अध्याय में लेखक ने विश्वास और मानवता का सुंदर चित्रण किया है,

नोट-   यह अध्याय विश्वास, मानवता और आशा पर आधारित है। बोर्ड परीक्षा में इस अध्याय से Summary, Character Sketch और Question Answers अक्सर पूछे जाते हैं।

पाठ का संक्षिप्त सारांश (Short Summary)

A Letter to God Summary in Hindi

इस कहानी का मुख्य पात्र Lencho नाम का एक मेहनती किसान है,वह  अपने परिवार के साथ एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर बने घर में रहता था।उसकी मक्के की फसल अच्छी तरह बढ़ रही थी और उसे इस वर्ष भरपूर उपज की उम्मीद थी। उसकी फसल को बस एक अच्छी वर्षा की आवश्यकता थी, ताकि खेत पूरी तरह तैयार हो सकें।

एक दिन आकाश में बादल छा गए और वर्षा शुरू हो गई। बारिश को देखकर Lencho बहुत प्रसन्न हुआ क्योंकि उसे लगा कि उसकी फसल अब और अच्छी हो जाएगी। वह वर्षा की बूंदों को ऐसे देख रहा था मानो वे उसके लिए धन और खुशहाली लेकर आई हों। लेकिन उसकी खुशी अधिक देर तक नहीं रुक  सकी।

कुछ ही समय बाद मौसम अचानक बदल गया और वर्षा ओलावृष्टि में बदल गई। बड़े-बड़े ओले लगातार गिरते रहे और देखते ही देखते पूरी फसल नष्ट हो गई। खेत, जिनसे Lencho को बड़ी उम्मीदें थीं, पूरी तरह बर्बाद हो गए। इस नुकसान से वह और उसका परिवार बहुत चिंतित हो गए।

फसल नष्ट होने के बाद भी Lencho ने उम्मीद नहीं छोड़ी और धैर्य बनाए रखा। उसे ईश्वर पर पूरा भरोसा था उसे लगता था कि भगवान सब कुछ देखते है और आवश्यकता पड़ने पर अपने भक्तो की सहायता करते है l इसी विश्वास के साथ उसने भगवान को एक पत्र लिखा। पत्र में उसने 100 pesos की सहायता माँगी ताकि वह दोबारा खेती शुरू कर सके और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सके।

जब यह पत्र डाकघर पहुँचा तो वहाँ के कर्मचारियों और डाकपाल को बहुत आश्चर्य हुआ। उन्होंने पहले कभी भगवान के नाम लिखा गया पत्र नहीं देखा था। लेकिन Lencho का अटूट विश्वास देखकर डाकपाल प्रभावित हो गया। उसने निश्चय किया कि Lencho का विश्वास टूटने नहीं देना चाहिए।

डाकपाल ने अपने साथियों और मित्रों से कुछ पैसे इकट्ठा किए। काफी प्रयास के बाद वे 70 pesos जुटा पाए और वही राशि Lencho को भेज दी। लिफाफे पर उन्होंने “God” लिख दिया ताकि उसे लगे कि सहायता भगवान की ओर से आई है।

जब Lencho को पत्र मिला तो उसे आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि उसे पहले से विश्वास था कि भगवान उसकी सहायता करेंगे। लेकिन पैसे गिनने के बाद वह नाराज़ हो गया। उसे लगा कि भगवान ने पूरी राशि भेजी होगी और बीच में किसी ने पैसे निकाल लिए होंगे। इसलिए उसने भगवान को दूसरा पत्र लिखा और शेष पैसे भेजने का अनुरोध किया। साथ ही उसने यह भी लिखा कि अगली बार पैसे डाकघर के माध्यम से न भेजे जाएँ क्योंकि वहाँ के कर्मचारी बेईमान हैं।

कहानी से सीख (Moral of the Story)

यह कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, हमें आशा और विश्वास नहीं खोना चाहिए। साथ ही यह भी सीख मिलती है कि मानवता और दूसरों की सहायता करने की भावना समाज को बेहतर बनाती है। डाकपाल और उसके साथियों का व्यवहार हमें निस्वार्थ सेवा और दया का महत्व समझाता है।

Conclusion 

A Letter to God” केवल एक किसान और उसके पत्र की कहानी नहीं है, बल्कि यह विश्वास, उम्मीद और मानवता का सुंदर चित्रण है। Lencho का भगवान पर अटूट भरोसा और डाकपाल की निस्वार्थ सहायता इस कहानी को यादगार बनाती है। यह अध्याय हमें सिखाता है कि विश्वास हमें कठिन समय में मजबूत बनाता है और मानवता दुनिया को बेहतर बनाने की शक्ति रखती है।

📚 Related Posts

👉 A Letter to God Question Answers Class 10 English Chapter 1

👉 A Letter to God Question Answers Class 10 English Chapter 1

👉 Nelson Mandela summary in Hindi

3 Replies to “A Letter to God Summary in hindi Class 10 English Chapter 1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *